जगदलपुर: महापौर संजय पांडे के नेतृत्व में नक्षत्र वाटिका में स्वच्छता अभियान, CRPF के जवानों ने किया श्रमदान
स्वच्छ और सुंदर जगदलपुर के संकल्प को साकार करने महापौर संजय पांडे के नेतृत्व में गुरुवार को ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत नक्षत्र वाटिका में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में सीआरपीएफ की टीम के साथ स्वच्छता से जुड़े साथियों ने भागीदारी निभाई और परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।