गुना नगर: NH 46 सुकेट नाले के पास बंद सड़क में घुसे दो ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरे, एक पलटा; बड़ा हादसा टला
गुना में नेशनल हाईवे 46 पर धरनावदा थाना क्षेत्र में सुकेट नाले के पास बड़ा हादसा टल गया। 16 अगस्त सुबह दी जानकारी में बंद सड़क पर दो ट्रक घुस गए, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गए। उसी जगह एक ट्रक 15 अगस्त के दिन से पलटा हुआ पड़ा था। गनीमत रही दोनों ट्रक पलटे नही, ट्रकों के चालक सुरक्षित बताए गए है। 1033 एंबुलेंस और पुलिस पहुंची, क्रेन से ट्रक खींचे गए।