कटघोरा: नगोई गांव में कब्र से निकले शव ने खोला मौत का राज, हाथ-पैर पर मिले करंट के निशान, ठेकेदार और मशीन ऑपरेटर पर केस
Katghora, Korba | Aug 11, 2026 कोरबा के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नगोई में मजदूर की मौत के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है।दरअसल, बीते महीने छत ढलाई के दौरान मजदूर नवीन कुमार की मौत हो गई थी।परिजनों ने आरोप लगाया था कि नवीन की मौत करंट लगने से हुई, लेकिन बिना पोस्टमार्टम के ही शव उन्हें सौंप दिया गया।शिकायत के बाद मौत के करीब 6 दिन बाद शव को कब्र से बाहर निकालकर फोरेंसिक जांच कराई गई.