बाघमारा/कतरास: डुमरा जमुआटांड़ के 29 वर्षीय शुभम कुमार महतो को सिविल सेवा परीक्षा में मिली सफलता
बाघमारा स्थित डुमरा जमुआटांड़ निवासी बीसीसीएल कर्मी हीरालाल महतो के पुत्र 29 वर्षीय शुभम कुमार महतो ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 142वां रैंक हासिल किया। इससे पहले उन्हें 2023 में 857वां और 2024 में 606वां रैंक मिला था। लगातार मेहनत और धैर्य से तीसरे प्रयास में बेहतर सफलता मिली