कुमारखंड: कुमारखंड में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल, एक को किया गया रेफर
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगह मंगलवार को सड़क दुघर्टना के साइकिल सवार महिला और एक दस वर्षीय बालिका घायल हो गई। इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक नवीन भारती ने प्राथमिक उपचार किया । दस वर्षीय बालिका की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया।