शामली: शामली में किसानों के धरने में शामिल हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष वीएम सिंह
Shamli, Shamli | Sep 30, 2026 बुधवार को शामली की गन्ना समिति में किसानों की विभिन्न मागों को लेकर चल रहे किसान संघर्ष समिति के धरने के 24वें दिन धरना स्थल महापंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष वीएम सिंह ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने गन्ने का भाव 600 रूपए प्रति क्विंटल करने, फसल का उचित मूल्य व समय पर भुगतान की मांग उठाई।