खैरलांजी: घोटी में अवैध रेत खनन का डंप जब्त, एसडीएम ने ग्रामीणों को दी चेतावनी, कहा- होगी वैधानिक कार्रवाई
वारासिवनी एसडीएम श्रीश प्यासी ने 29 सितंबर की रात्रि खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ खैरलांजी तहसील के ग्राम घोटी पहुंचकर अवैध रेत खनन एवं रेत के डंप के विरुद्ध कार्रवाई की। एसडीएम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने रेत के अवैध खनन से संबंधित सामग्री एवं डंप की जांच की तथा अवैध रूप से डंप की गई रेत को जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान