वारासिवनी: महेश्वर नगर में बदमाश बेखौफ, पुलिस गश्त पर सवाल नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने कई मकानों के ताले तोड़े, सीसीटीवी में कैद
वार्ड 8 के महेश्वर नगर में 28 सितंबर की रात 4-5 नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने कई सुनसान मकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। कीमती सामान नहीं मिलने पर घरों में तोड़फोड़ कर सामान बिखेर दिया। बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं। लगातार घटनाओं के बीच बदमाशों के बेखौफ होने से पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। रहवासियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और गश्