सहजनवा: सहजनवां में नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में आरोपी रामउजागिर को पुलिस ने दबोचा
सहजनवां पुलिस ने नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान रामउजागिर निवासी नेवास गांव, थाना सहजनवां के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाने में नाबालिग से संबंधित मामला दर्ज था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।