गभाना: चण्डौस पुलिस ने जानलेवा हमले में वांछित एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
चंडौस इंस्पेक्टर राजवीर सिंह परमार के अनुसार, नगला जैत ऊमरी निवासी गुड्डू देवी ने पिछले दिनों गांव के ही मुकेश और विकास तथा अतरौली के नौरथा निवासी सुरेंद्र और वीरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि आरोपियों ने लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर महिला, उसके पति और बेटी को घायल कर दिया था।