दमोह-पन्ना मार्ग पर बड़ा हादसा टला! 🚨🚌
दमोह-पन्ना मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ‘गौरी बस’ अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। बताया जा रहा है कि बस चालक नशे की हालत में था, जिसके चलते यात्रियों की जान पर बन आई।
गनीमत रही कि बस किसी बड़े हादसे का शिकार नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
सवाल बड़ा है—अगर चालक के नशे में होने की बात सही है, तो ऐसे गैर-जिम्मेदार लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई क्यों नहीं होनी चाहिए?
👉 आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।
#दमोह #पन्ना #Damoh #Panna #RoadSafety #AccidentAlert #MPNews #BreakingNews
Shahnagar, Panna | Aug 18, 2026