कुशलगढ़: कुशलगढ़ में रविदास रथ यात्रा का भव्य स्वागत, भाजपा की चुनावी रणनीति पर मंथन
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही रथ यात्रा के शनिवार दोपहर 2 बजे कुशलगढ़ पहुंचने पर भाजपा ग्रामीण मंडल ने पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया। जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यकर्ताओं ने संत रविदास महाराज के समरसता, समानता, भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।