Public App Logo
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण स्थल पर कथित गंगाजल छिड़काव और शुद्धिकरण यज्ञ के विरोध में सियासत पूरी तरह गरमा गई है। इसे दलित, पिछड़े और शोषित वर्ग का सीधा अपमान बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिवालय और पुलिस मुख्यालय (PHQ) का जोरदार घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। #mallikarjunkharge #UttarakhandNews - Dehradun News