मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ फोटो पोस्ट करना एक युवक के लिए भारी पड़ गया। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक की जानकारी जुटाई और जांच के लिए उसके घर पहुंची। हालांकि तलाशी के दौरान कोई हथियार बरामद नहीं हुआ, लेकिन घर में रखी भारी मात्रा में नकदी देखकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के होश उड़ गए।
यह पूरा मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा इलाके का है। युवक की पहचान सौरभ अहिरवार के रूप में हुई है, जो अपने भाई अंकित और मां के साथ रहता है। दोनों भाई किराए की टैक्सी चलाने का काम करते हैं। उनके पिता जगदीश अहिरवार का पहले ही निधन हो चुका है।
पुलिस जब सौरभ के घर पहुंची और तलाशी शुरू की, तो वहां बड़ी मात्रा में नकदी मिली। रकम इतनी अधिक थी कि नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अब तक करीब एक करोड़ रुपए की गिनती हो चुकी है, जबकि शेष राशि की जां�