Public App Logo
मेगा एग्री क्रेडिट आउटरीच कैंप में 11 करोड़ रुपये के ऋण वितरित देवरिया, 18 अगस्त। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, देवरिया क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से कृषि प्रशिक्षण केंद्र, बैतालपुर में मेगा एग्री क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में किसानों, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं और बैंक ग्राहकों को कृषि एवं बैंकिंग क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपायुक्त एनआरएलएम वीरेंद्र यादव, डीडीएम नाबार्ड एसके शुक्ला, अपर जिला कृषि अधिकारी ए.के. मिश्र और पशु चिकित्सा अधिकारी दिग्विजय यादव ने प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने कृषि, पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैंक की ओर से अंचल प्रमुख डीके अर्जवानी, क्षेत्रीय प्रमुख जितेंद्र कुमार सिन्हा, देवरिया एवं बलिया के अग्रणी जिला प्रबंधक तथा क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक अमित कुमार सिंह मौजूद रहे। डीडीएम नाबार्ड एसके शुक्ला ने बैंक के ग्राहकोन्मुखी दृष्टिकोण की सराहना की। वहीं, अपर जिला कृषि अधिकारी ए.के. मिश्र और पशु चिकित्सा अधिकारी दिग्विजय यादव ने कहा कि कृषि आधारित समावेशी अर्थव्यवस्था से वित्तीय समावेशन को मजबूती मिलेगी। अंचल प्रमुख डीके अर्जवानी ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में कृषि ऋण की अहम भूमिका है। बैंक किसानों को समय पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराने और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्रीय प्रमुख जितेंद्र कुमार सिन्हा ने किसानों को कृषि ऋण योजनाओं, सरकारी योजनाओं, गोल्ड लोन और फसल बीमा समेत विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी। 38 स्वीकृति पत्र वितरित कैंप के दौरान विभिन्न कृषि योजनाओं के तहत कुल 38 स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। वहीं, पूरे अभियान के दौरान देवरिया क्षेत्र की विभिन्न शाखाओं द्वारा कुल 11 करोड़ रुपये की ऋण राशि ग्राहकों के खातों में वितरित की गई। बैंक के अनुसार, इससे किसानों को कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने और आय में वृद्धि करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम स्थल पर केवाईसी, ऑनलाइन खाता एवं ऋण सुविधा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, इंश्योरेंस, यूआरसी तथा ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ सहित विभिन्न सेवाओं के लिए सहायता एवं सूचना डेस्क भी लगाए गए। #Deoria #DeoriaNews #DeoriaPost #CentralBankOfIndia #MegaAgriCreditOutreachCamp #AgricultureLoan #कृषिऋण #किसान #किसान_क्रेडिट #देवरिया #बैतालपुर #कृषिविभाग #NABARD #स्वयंसहायतासमूह #ग्रामीणअर्थव्यवस्था #वित्तीयसमावेशन #किसानों_की_समृद्धि #LoanDistribution #AgricultureDevelopment #UPNews - Salempur News