Mau : इस्लामाबाद हादसे में मृत तीन युवकों के परिजनों से मिले MLC शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, प्रत्येक परिवार को दी ₹50 हजार की आर्थिक सहायता।
मऊनाथ भंजन। शहर के मोहल्ला इस्लामाबाद में हुए दर्दनाक करंट हादसे में तीन नौजवानों की मौत के बाद उनके परिवारों में मातम का माहौल है। हादसे से तीनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के MLC शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और उनकी हरसंभव मदद का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने तीनों मृतकों के परिवारों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर हादसे और परिवार की मौजूदा स्थिति की जानकारी भी ली।
हादसे के बाद से ही इलाके में शोक का माहौल है। तीन युवकों की असमय मौत ने स्थानीय लोगों को भी झकझोर दिया है। परिवारों के लिए यह बेहद कठिन समय है, ऐसे में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों की ओर से परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देने का सिलसिला जारी है।
#maunews #Azamgarhnews #samajwadipartyofficial #Guddujamali #UttarPradesh #MLC