भरथना: बकेबर के नगला बनी में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति समेत 4 पर दर्ज हुआ केस
बकेवर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर, नगला बनी में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट का मामला सामने आया है। जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के धूता गांव निवासी नीलेश देवी ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी बेटी संध्या देवी के पति गौरव प्रताप, सास कमलेश कुमारी व ससुर प्रमोद भाटिया देवर सोमेश समेत चार लोगों पर उत्पीड़न और मारपीट का आरोप मेकेस दर्ज हुआ।