ऊंचाहार: चड़रई चौराहे के निकट नीलगाय से टकराकर आग का गोला बनी अर्टिगा कार, नीलगाय की मौत, सवार सुरक्षित
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज बाईपास पर चड़रई चौराहे के निकट मंगलवार की रात, बड़ा हादसा होने से बच गया,दरअसल प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रही अर्टिगा कार सड़क पार कर रहे नीलगाय से टकरा गई, टकराने के दौरान ही कार में आग में लग गई,लेकिन उससे पहले आग बढ़ती कार सवार सुरक्षित बाहर निकल गये, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, नीलगाय की मौत हुई