फिरोजाबाद : थाना मक्खनपुर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 219 लीटर अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार
फिरोजाबाद में एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मक्खनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम सलेमपुर में छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध देशी-अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
दिनांक 01/02 अक्टूबर की रात थाना मक्खनपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सलेमपुर में अवैध तरीके से शराब का स्टोरेज किया जा रहा है। सूचना पर थाना मक्खनपुर टीम और सर्कल शिकोहाबाद की आबकारी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके से 24 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब और 2 बोरियों में रखी 5 पेटी अतिरिक्त बरामद की। कुल 219 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है।
मौके से पुलिस ने दो अभियुक्तों राजीव और संजीव पुत्र प्राग सिंह निवासी सलेमपुर बरियारमऊ को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब में केस प्रीमियम व्हिस्की, मैजिक मोमेंट, रॉयल मोमेंट्स, ऑफिसर चॉइस, ओल्ड मोंक, बडवाइजर, गॉडफादर बीयर और यूपी व पंजाब मार्का की शराब शामिल है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और शराब कहाँ से लाई गई थी इसकी जांच की जा रही है।
बाइट - जयविंद कुमार गुप्ता, एएसपी ग्रामीण, फिरोजाबाद
---
#FirozabadPolice #ThanaMakhanpur #UPPolice #FirozabadNews #Shikohabad #IllegalLiquor #ExciseDepartment #UPNews #BreakingNews #PoliceAction
@Firozabad Police @U.P. Police @DM Firozabad @UP Excise