सकरा: बसंतपुर झिटकाही गांव में पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर झिटकाही गांव में पुलिस विदेशी शराब के के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिसे बुधवार दोपहर करीब दो बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान 26 बोतल शराब के साथ गांव के ही एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।