Public App Logo
🚨 रांची में छात्र प्रदर्शन के दौरान बवाल! झारखंड विधानसभा की ओर मार्च कर रहे छात्र संगठनों के प्रदर्शन के दौरान AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर काली स्याही फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 26 वर्षीय अमरनाथ पांडे ने उन्हें “देश विरोधी” कहते हुए यह हमला किया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। छात्र संगठन JPSC-JSSC की विवादित भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। नेहा बोरा ने कहा कि स्याही फेंकने जैसी घटना उनके आंदोलन को रोक नहीं सकती। आप इस पूरे मामले को कैसे देखते हैं? कमेंट में बताएं। #Ranchi #Jharkhand #NehaBora #AISA #AISF StudentProtest JharkhandProtest - Raipur News