भैयाथान: रेणुका नदी में मिला अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव
रेणुका नदी में मिला अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव सूरजपुर। भैयाथान क्षेत्र की रेणुका नदी में नदी के बहाव के साथ आई एक अज्ञात बुजुर्ग महिला की लाश बरामद हुई है। सूचना पर DDRF की टीम ने नदी से शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मामला झिलमिली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और मामले की जांच शुरू कर दी है।