विजयनगर: बिजयनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के नामजद आरोपी को 500 KM दूर सांचौर से दबोचा, भेजा जेल
पॉक्सो एक्ट के मामले में बिजयनगर थाना पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थानाधिकारी राजवीर सिंह ने रविवार को दोपहर 1 बजे जानकारी दी।पुलिस टीम ने मामले में आरोपी की तलाश शुरू की।जांच में पता चला कि आरोपी हरायु फरार होकर सांचौर चला गया है।पुलिस ने 500 KM दूर से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया।