आबू रोड: आबूरोड सांतपुर ओवर ब्रिज DFC ट्रैक के पास युवती का शव मिलने से फैली सनसनी, मालगाड़ी की चपेट में आने की जताई आशंका
सिरोही जिले के आबूरोड से बड़ी खबर सामने आई है। सांतपुर ओवरब्रिज के पास रेलवे के DFC ट्रैक के नजदीक एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मालगाड़ी की चपेट में आने की आशंका, पुलिस पहुंची मौके परप्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती के मालगाड़ी की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है।