ओबरा: अग्रवाल मार्केट में दुकान में लगी भीषण आग, करीब दो लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर खाक
Obra, Sonbhadra | Sep 29, 2026 चोपन थाना क्षेत्र के अग्रवाल मार्केट में सिलाई-कॉस्मेटिक की दुकान में अज्ञात कारणों से अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकान में बटन, सिलाई धागा, कच्चा माल और कॉस्मेटिक सामान रखा था, जो आग की चपेट में आकर जल गया। दुकान मालिक बीरेंद्र शर्मा उर्फ पप्पू के मुताबिक आग से दो लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका है।