कैराना: हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में फिर छोड़ा गया 35674 क्यूसेक पानी, कैराना में उफान की संभावना पर अलर्ट
एक दिन पूर्व पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से अधिकतम 15376 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया था। उस समय कैराना में यमुना ब्रिज पर नदी का जलस्तर 229.06 मीटर दर्ज किया गया था। शुक्रवार शाम करीब छह बजे मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जलस्तर घटकर 228.98 मीटर दर्ज किया गया, लेकिन हथिनीकुंड बैराज से पानी की मात्रा बढ़ाई गई।