चौरीचौरा: वाई-मॉडल ओवरब्रिज समेत नौ मांगों पर जन आंदोलन की हुंकार
चौरीचौरा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़ी मांगों को लेकर शुक्रवार को ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीशंकर यदुवंशी के नेतृत्व में विशाल जन पदयात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, व्यापारी, किसान, युवा और क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए। पदयात्रा के बाद तहसील परिसर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप दिया।