Public App Logo
कौडियाला-तीनधारा के बीच NH बंद, वाहनों की लगी लंबी कतार!! कौडियाला और तीनधारा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है। हाईवे को यातायात के लिए सुचारु करने के लिए संबंधित विभाग की टीम मौके पर जुटी हुई है और सड़क खोलने का प्रयास किया जा रहा है। मार्ग खुलने तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन की ओर से यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षित स्थान पर रुकने की अपील की गई है। - Rudraprayag News