गांगड़तलाई: आनंदपुरी पंचायत समिति सभागार में पहचान पोर्टल का प्रशिक्षण आयोजित
पहचान पोर्टल के प्रभावी संचालन और आमजन को उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से बुधवार को पंचायत समिति सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विकास अधिकारी बलवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुआ।