गोरखपुर: जहरीली शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 75 लीटर शराब बरामद, कई भट्टियों को ध्वस्त किया गया, एक FIR दर्ज
गोरखपुर जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में मुखबिर ख़ास की सूचना पर एस.एन.वर्मा,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, कैम्पियरगंज,अति.प्रभार सेक्टर~2 सदर द्वारा मय स्टॉफ व चौकी प्रभारी अमरूतानी की पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से थाना-राजघाट के अन्तर्गत अवैध कच्ची शराब के विभिन्न संदिग्ध स्थलों/ग्रामों में दबिश दी गई।इस दौरान लगभग 75 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया।