वाड्रफनगर: सेवा संकल्प अभियान: वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में 01 अक्टूबर को रक्तदान महादान शिविर, कलेक्टर ने की सहभागिता की अपील
वाड्रफनगर बुधवार जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसेवा एवं जनजागरूकता की विविध गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग वाड्रफनगर द्वारा 01 अक्टूबर 2026, गुरुवार को प्रातः 11 बजे सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में रक्तदान महादान शिविर आयोजित किया जाएगा।