कुशलगढ़: 25 लाख का आधुनिक शौचालय बदहाल, न पानी, न सफाई, टूटी सीटें और नल—कौन देगा ध्यान
कुशलगढ़ तहसील परिसर में कर्मचारी और आमजन की सुविधा के लिए करीब 25 लाख रुपए की लागत से बनाया गया आधुनिक शौचालय एवं स्नानागार अब बदहाली का शिकार है। देखरेख के अभाव में इसकी हालत लगातार जर्जर होती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस आधुनिक शौचालय में न तो पर्याप्त पानी की व्यवस्था है और न ही नियमित साफ-सफाई। टॉयलेट और बाथरूम की सीटें टूटी-फूटी हालत में हैं,