मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में लगी आग, सभी छात्राएं सुरक्षित, प्रशासन ने आग पर पाया काबू
राजगढ़ थाना क्षेत्र के डढीया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में। बुधवार देर शाम आग लग गई इस घटना से परिसर में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रहा की कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही मड़िहान के एसडीएम संतोष कुमार ओझा प्रशासनिक टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी बुलाई गई। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद। आग पर काबू पाया गया।