कुरावली: कुरावली क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई
मिशन शक्ति फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत कस्बा कुरावली के सदर बाजार में महिलाओं को जागरूक किया गया। मिशन शक्ति प्रभारी साक्षी तोमर के नेतृत्व में कांस्टेबल रीना और साधना ने महिलाओं को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।