गोरखपुर: नो पार्किंग जोन से गाड़ी उठाने पर विवाद, आरोपियों ने दी धमकी- बोले- गाड़ी उठवाओगे तो दौड़ाकर मारूंगा, FIR दर्ज
गोरखपुर में नो पार्किंग जोन से उठाई गई गाड़ियों को लेकर विवाद सामने आया है।आरोप है कि एक बाइक और स्कूटी उठाकर गोलघर स्थित मल्टी लेवल पार्किंग लेकर आई गई थी।जहां से आरोपियों ने बिना टोइंग चार्ज दिए गाड़ी ले जाने का प्रयास किया।रोकने पर कर्मचारियों से गाली-गलौज करने लगे।साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।मामले में कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है