मसौढ़ी: पारिवारिक विवाद में महिला की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
Masaurhi, Patna | Aug 12, 2026 12 अगस्त 2026 मसौढ़ी। क्षेत्र के बड़की धमौल गांव में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान बड़की धमौल निवासी अरुण पासवान की पत्नी अंजली कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का शव घर में पंखे से लटका मिला। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।