पोड़ैयाहाट: MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो ने पोड़ैयाहाट, सुंदर पहाड़ी सहित गोड्डा के सभी नौ प्रखंड मुख्यालयों में दिया धरना
खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन ) संशोधन विधेयक MMDR के खिलाफझारखंड मुक्ति मोर्चा ने पोड़ैयाहाट ,सुंदर पहाड़ी सहित गोड्डा के सभी नौ प्रखंड मुख्यालयों में शनिवार को धरना प्रदर्शन किया।झामुमो जिला अध्यक्ष प्रोफेसर प्रेमनंदन कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे इस बिल से झारखंड जैसे राज्यों का न सिर्फ शोषण होगा बल्कि राज्य में विकास प्रभावित होगा।