बहराइच: बहराइच के एसपी ने हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए लोगों से नियमों का पालन करते हुए ध्वजारोहण करने की अपील की
शुक्रवार को बहराइच एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर आमजन से सौहार्द बनाए रखने और नियमों का पालन करते हुए ध्वजारोहण करने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने आमजन से अपील की है कि हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाएं और ध्वजारोहण करने के जो नियम है उनका पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करें।