रीवा में एक महिला अपने बेटे के इलाज में लापरवाही की शिकायत लेकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के पास पहुंची। महिला का आरोप है कि निजी डॉक्टर के गलत इलाज के कारण सांस की बीमारी से पीड़ित उसके बेटे की हालत बिगड़ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने संजय गांधी अस्पताल (SGMH) के अधीक्षक को बच्चे का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं और वीडियो सबूत के आधार पर आगे की जांच की बात कही है। #RewaNews #CollectorRewa #MedicalNegligence #MadhyaPradeshCM #JansamparkMP #SGMHHospital