बिल्सी: लगातार बारिश के कारण बिल्सी में रंजना तिराहा निकट हाईवे पर टूटा पुराना पेड़, दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतारें
Bilsi, Budaun | Sep 26, 2026 बिल्सी नगर में लगातार बारिश के बीच शनिवार को रंजना तिराहे के पास एक पुराना यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय निवासी शहाबुद्दीन सैफी ने बताया कि कई घंटों से हो रही बारिश के कारण यह पेड़ गिरा।