Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਹਾਜੀਪੁਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਸੇਵਾ ਕੇਂਦਰ ਬੰਦ ਹੋਣ ਤੇ ਕੰਢੀ ਵਿਕਾਸ ਮੰਚ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਣਾ ਨੇ ਜਤਾਇਆ ਰੋਸ

MORE NEWS

80वां स्वतंत्रता दिवस

होशियारपुर के विकास की रफ्तार होगी और तेज: डॉ. रवजोत सिंह

कहा,  275 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज का काम जल्द शुरू होगा  

सिविल अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण 75 प्रतिशत पूरा

जिले में 118 आंगनवाड़ी वर्कर्स और 354 आंगनवाड़ी हेल्पर्स की नियुक्ति से जच्चा-बच्चा देखभाल होगी मजबूत  

होशियारपुर जिले में 1600 किलोमीटर पाइपें बिछाकर नहर के पानी से सिंचाई के लिए बनाए खाले, 1.90 लाख एकड़ जमीन को मिला नहर का पानी  

1896 किलोमीटर लिंक सड़कों की 517.36 करोड़ रुपए की लागत से हो रही मरम्मत और अपग्रेडेशन  

मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत अब तक करीब 2.35 लाख महिलाओं के खातों में 82.31 करोड़ रुपए ट्रांसफर  

होशियारपुर, 16 अगस्त: पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए कहा कि होशियारपुर जिले के विकास की रफ्तार को और तेज करते हुए आने वाले समय में बड़े प्रोजेक्ट्स को अमली रूप दिया जाएगा।

स्थानीय पुलिस लाइंस ग्राउंड में 80वें आज़ादी दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद जिलावासियों को अपना संदेश देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल में लगभग 275 करोड़ की लागत से बनने वाले शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का निर्माण का काम भी जल्द शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल को अपग्रेड करके मेडिकल कॉलेज बनेगा, जिसमें 400 बेड वाला अस्पताल भी होगा और कॉलेज में मेडिकल की 100 सीटों की हर साल व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए अति आधुनिक सुविधाओं वाले हॉस्टल भी बनाए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सिविल अस्पताल में 13.65 करोड़ रुपए की लागत से 50 बेड वाले क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण का काम भी 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है और जल्द ही सिविल अस्पताल में एमआरआई मशीन लग रही है, जिसकी एक महीने के अंदर ही लोगों को यह सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत जिले में 3.50 लाख के करीब कार्ड बन चुके हैं और सरकारी अस्पतालों में अब तक 19,370 मरीजों का जबकि 4,280 मरीजों ने निजी अस्पतालों में स्कीम के तहत इलाज की सुविधा का लाभ लिया है। उन्होंने बताया कि जिले में 77 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से अब तक 39.57 लाख लोगों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जा चुका है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जिला होशियारपुर में आंगनवाड़ी सर्विसेज स्कीम के तहत 118 आंगनवाड़ी वर्कर्स और 354 आंगनवाड़ी हेल्पर्स की नियुक्ति की गई है, जिससे आंगनवाड़ी केंद्रों की मजबूती के साथ-साथ जच्चा-बच्चा देखभाल और पालन-पोषण और सुचारू हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत जिले में 2,34,836 महिलाओं का पंजीकरण करके अब तक लगभग 82.31 करोड़ रुपए महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। शिक्षा क्रांति की बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्कूलों में बड़े स्तर पर सुधारों के साथ-साथ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा प्राइमरी स्कूलों में की गई अध्यापकों की भर्ती के तहत जिला होशियारपुर में 755 नए अध्यापकों को तैनात किया गया, जिससे सरकारी स्कूलों के स्टाफ में जरूरी इजाफा हुआ है।

पंजाब सरकार की कल्याणकारी स्कीमों के बारे में डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मेरी रसोई योजना के तहत जिले में लाभार्थियों को अब तक 2.10 लाख के करीब राशन किटों की बांट की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि एक और ऐतिहासिक काम करते हुए पंजाब सरकार ने पाइपों के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी मुहैया करवाते हुए टीलों तक यह सुविधा पहुंचाने का काम किया है। जिला होशियारपुर में 1600 किलोमीटर पाइपें बिछाकर खेतों में सिंचाई के लिए खाले बनाए गए, जिनसे करीब 1.90 लाख एकड़ जमीन के लिए नहर के पानी से सिंचाई सुविधा सुनिश्चित करते हुए करीब 500 गांवों के किसानों को नहर का पानी मिला है। उन्होंने कहा कि जिले में 1896 किलोमीटर लिंक सड़कों की मरम्मत और अपग्रेडेशन का काम 517.36 करोड़ रुपए की लागत से करवाया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में सड़कों की हालत बहुत बेहतरीन हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में लोगों की सुविधा के लिए 10 नए हाई लेवल पुल डडियाणा, हरगढ़, बहेड़ा, मांझी, बड्डला, धोबीघाट के पास भंगी चोअ, बूथगढ़, महिंगरोवाल, बिलासपुर और गुरुद्वारा रामपुर खेड़ा में बनाए जा रहे हैं, जिन पर लगभग 48.17 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि जिले के गांव चक्कोवाल में 2.09 करोड़ रुपए की लागत से और गढ़दीवाला में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से प्राइमरी हेल्थ सेंटर्स का निर्माण किया जा रहा है।

जिले में कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा साल 2026-27 के दौरान 611 एकड़ रकबे पर धान की सीधी बिजाई के बारे में बताते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इससे भूजल की बचत की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि सीधी बिजाई अपनाने वाले किसानों को 1500 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से प्रोत्साहित करने के लिए राशि दी जाती है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण, हाथी दांत की कारीगरी, ट्रैक्टर उत्पादन, लिंग अनुपात में अग्रणी जिला होशियारपुर, जो कि गुरुओं, संतों-महापुरुषों, पीर-पैगंबरों की धरती है, के चहुंमुखी विकास के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कोई कसर नहीं रहने देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा होशियारपुर से बीते दिनों विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत बसें रवाना की गई हैं। उन्होंने कहा कि जिले में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ धार्मिक समारोह करवाए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में ‘मेरे राम’ नाटक भी दिखाया जाएगा, ताकि आपसी भाईचारे को और मजबूत किया जा सके। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में एसएसपी संदीप कुमार मलिक, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) राकेश कुमार मीणा और अन्य अधिकारियों ने जिला प्रशासन की ओर से कैबिनेट मंत्री को यादगारी चिन्ह भेंट किया।

कैप्शन:
पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह जिला होशियारपुर के विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए।  

पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एसएसपी संदीप कुमार मलिक व अन्य अधिकारी यादगारी चिन्ह देते हुए।

80वां स्वतंत्रता दिवस होशियारपुर के विकास की रफ्तार होगी और तेज: डॉ. रवजोत सिंह कहा, 275 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज का काम जल्द शुरू होगा सिविल अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण 75 प्रतिशत पूरा जिले में 118 आंगनवाड़ी वर्कर्स और 354 आंगनवाड़ी हेल्पर्स की नियुक्ति से जच्चा-बच्चा देखभाल होगी मजबूत होशियारपुर जिले में 1600 किलोमीटर पाइपें बिछाकर नहर के पानी से सिंचाई के लिए बनाए खाले, 1.90 लाख एकड़ जमीन को मिला नहर का पानी 1896 किलोमीटर लिंक सड़कों की 517.36 करोड़ रुपए की लागत से हो रही मरम्मत और अपग्रेडेशन मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत अब तक करीब 2.35 लाख महिलाओं के खातों में 82.31 करोड़ रुपए ट्रांसफर होशियारपुर, 16 अगस्त: पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए कहा कि होशियारपुर जिले के विकास की रफ्तार को और तेज करते हुए आने वाले समय में बड़े प्रोजेक्ट्स को अमली रूप दिया जाएगा। स्थानीय पुलिस लाइंस ग्राउंड में 80वें आज़ादी दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद जिलावासियों को अपना संदेश देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल में लगभग 275 करोड़ की लागत से बनने वाले शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का निर्माण का काम भी जल्द शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल को अपग्रेड करके मेडिकल कॉलेज बनेगा, जिसमें 400 बेड वाला अस्पताल भी होगा और कॉलेज में मेडिकल की 100 सीटों की हर साल व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए अति आधुनिक सुविधाओं वाले हॉस्टल भी बनाए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सिविल अस्पताल में 13.65 करोड़ रुपए की लागत से 50 बेड वाले क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण का काम भी 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है और जल्द ही सिविल अस्पताल में एमआरआई मशीन लग रही है, जिसकी एक महीने के अंदर ही लोगों को यह सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत जिले में 3.50 लाख के करीब कार्ड बन चुके हैं और सरकारी अस्पतालों में अब तक 19,370 मरीजों का जबकि 4,280 मरीजों ने निजी अस्पतालों में स्कीम के तहत इलाज की सुविधा का लाभ लिया है। उन्होंने बताया कि जिले में 77 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से अब तक 39.57 लाख लोगों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जा चुका है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जिला होशियारपुर में आंगनवाड़ी सर्विसेज स्कीम के तहत 118 आंगनवाड़ी वर्कर्स और 354 आंगनवाड़ी हेल्पर्स की नियुक्ति की गई है, जिससे आंगनवाड़ी केंद्रों की मजबूती के साथ-साथ जच्चा-बच्चा देखभाल और पालन-पोषण और सुचारू हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत जिले में 2,34,836 महिलाओं का पंजीकरण करके अब तक लगभग 82.31 करोड़ रुपए महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। शिक्षा क्रांति की बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्कूलों में बड़े स्तर पर सुधारों के साथ-साथ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा प्राइमरी स्कूलों में की गई अध्यापकों की भर्ती के तहत जिला होशियारपुर में 755 नए अध्यापकों को तैनात किया गया, जिससे सरकारी स्कूलों के स्टाफ में जरूरी इजाफा हुआ है। पंजाब सरकार की कल्याणकारी स्कीमों के बारे में डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मेरी रसोई योजना के तहत जिले में लाभार्थियों को अब तक 2.10 लाख के करीब राशन किटों की बांट की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि एक और ऐतिहासिक काम करते हुए पंजाब सरकार ने पाइपों के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी मुहैया करवाते हुए टीलों तक यह सुविधा पहुंचाने का काम किया है। जिला होशियारपुर में 1600 किलोमीटर पाइपें बिछाकर खेतों में सिंचाई के लिए खाले बनाए गए, जिनसे करीब 1.90 लाख एकड़ जमीन के लिए नहर के पानी से सिंचाई सुविधा सुनिश्चित करते हुए करीब 500 गांवों के किसानों को नहर का पानी मिला है। उन्होंने कहा कि जिले में 1896 किलोमीटर लिंक सड़कों की मरम्मत और अपग्रेडेशन का काम 517.36 करोड़ रुपए की लागत से करवाया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में सड़कों की हालत बहुत बेहतरीन हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में लोगों की सुविधा के लिए 10 नए हाई लेवल पुल डडियाणा, हरगढ़, बहेड़ा, मांझी, बड्डला, धोबीघाट के पास भंगी चोअ, बूथगढ़, महिंगरोवाल, बिलासपुर और गुरुद्वारा रामपुर खेड़ा में बनाए जा रहे हैं, जिन पर लगभग 48.17 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि जिले के गांव चक्कोवाल में 2.09 करोड़ रुपए की लागत से और गढ़दीवाला में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से प्राइमरी हेल्थ सेंटर्स का निर्माण किया जा रहा है। जिले में कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा साल 2026-27 के दौरान 611 एकड़ रकबे पर धान की सीधी बिजाई के बारे में बताते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इससे भूजल की बचत की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि सीधी बिजाई अपनाने वाले किसानों को 1500 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से प्रोत्साहित करने के लिए राशि दी जाती है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण, हाथी दांत की कारीगरी, ट्रैक्टर उत्पादन, लिंग अनुपात में अग्रणी जिला होशियारपुर, जो कि गुरुओं, संतों-महापुरुषों, पीर-पैगंबरों की धरती है, के चहुंमुखी विकास के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कोई कसर नहीं रहने देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा होशियारपुर से बीते दिनों विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत बसें रवाना की गई हैं। उन्होंने कहा कि जिले में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ धार्मिक समारोह करवाए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में ‘मेरे राम’ नाटक भी दिखाया जाएगा, ताकि आपसी भाईचारे को और मजबूत किया जा सके। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में एसएसपी संदीप कुमार मलिक, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) राकेश कुमार मीणा और अन्य अधिकारियों ने जिला प्रशासन की ओर से कैबिनेट मंत्री को यादगारी चिन्ह भेंट किया। कैप्शन: पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह जिला होशियारपुर के विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए। पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एसएसपी संदीप कुमार मलिक व अन्य अधिकारी यादगारी चिन्ह देते हुए।

Hoshiarpur, Hoshiarpur | Aug 16, 2026

ਦੇਖੋ ਹਾਲ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਲੰਗਰ ਕਮੇਟੀਆ ਦਾ ਬਾਊਂਸਰ ਰੋਕ ਰਹੇ ਨੇ ਲੰਗਰ ਅੰਦਰ ਜਾਣ ਤੋਂ...

ਦੇਖੋ ਹਾਲ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਲੰਗਰ ਕਮੇਟੀਆ ਦਾ ਬਾਊਂਸਰ ਰੋਕ ਰਹੇ ਨੇ ਲੰਗਰ ਅੰਦਰ ਜਾਣ ਤੋਂ...

Hoshiarpur, Hoshiarpur | Aug 15, 2026

Hoshiarpur, Hoshiarpur | Aug 15, 2026