Public App Logo
बांदा के किसानों के समर्थन में बुंदेलखंड इंसाफ सेना का ऐलान बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. एस. नोमानी ने बांदा में चकबंदी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर मनमानी, रिश्वतखोरी और पक्षपातपूर्ण कार्यशैली का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन के धरना-प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की शिकायतों का निष्पक्ष समाधान नहीं किया गया और संबंधित चकबंदी अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित नहीं किया गया, तो बुंदेलखंड इंसाफ सेना अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय किसान यूनियन के सहयोग से किसानों के हित में एक बड़ा जनआंदोलन करेगी। ए. एस. नोमानी ने कहा कि किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार है और किसी भी प्रकार के अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। — ए. एस. नोमानी राष्ट्रीय अध्यक्ष, बुंदेलखंड इंसाफ सेना #Banda #Bundelkhand #Kisan #Chakbandi #BhartiyaKisanUnion #BundelkhandInsafSena - Banda News