जसवंतनगर: ग्राम सिरहौल में कृषि अधिकारियों ने फसल प्रदर्शन और सोलर पंप का किया निरीक्षण, किसानों से किया संवाद
कृषि अधिकारियों और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने ए टी एम ए, एन एफ एस एम व पी एम-कुसुम योजनाओं के तहत फसल प्रदर्शन और सोलर पंप का निरीक्षण किया वह जल संरक्षण, वृक्षारोपण व खेत तालाब कार्यक्रम में सहभागिता के बाद सिरहौल में पंकज सिंह के खेत में बाजरा प्रदर्शन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने धान की डीएसआर पद्धति से बुवाई व सोलर पैनल की स्थिति देखी.