अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर पालाचौरई शक्ति केंद्र में श्रद्धापूर्वक हुआ आयोजन
जुन्नारदेव। भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव के अंतर्गत पालाचौरई शक्ति केंद्र में अंत्योदय के प्रणेता, महान विचारक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक नेताओं में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जुन्नारदेव विधानसभा के पूर्व विधायक श्री नत्थन शाह कवरेती जी, जिला मंत्री श्रीमती स्मृति यादव जी एवं वरिष्ठ नेता श्री शिवकुमार राय जी उपस्थित रहे।
साथ ही शक्ति केंद्र के बूथ अध्यक्ष, बीएलए तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
#पंडित_दीनदयाल_उपाध्याय #अंत्योदय_दिवस #Palachourai #Junnardeo #BJPJunnardeo #Chhindwara #EkAtmaManavvad
Junnardeo, Chhindwara | Sep 26, 2026