🚨 कैमूर ब्रेकिंग
जिउतिया स्नान के दौरान दुर्गावती नदी में डूबा 10 वर्षीय बच्चा, मौत
सोनहन थाना क्षेत्र के मिरियां पंचायत के रामपुर गांव की घटना, बच्चे की तलाश में 15-20 लोगों ने नदी में लगाई गोता
सोनहन थाना क्षेत्र के मिरियां पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में जिउतिया पर्व को लेकर दुर्गावती नदी में स्नान करने गई महिला के साथ उसका करीब 10 वर्षीय बेटा भी गया था। इसी दौरान बच्चा नदी में डूब गया।
घटना की सूचना के बाद करीब 15-20 लोगों ने नदी में गोता लगाकर काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक बच्चे के पिता का नाम नारद सिंह बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Mohania, Kaimur | Oct 3, 2026