बरेली: कोई भी वाद राष्ट्रवाद से बड़ा नहीं, तिरंगे के बीच DM अविनाश सिंह का हुंकारा—2047 तक विकसित भारत का संकल्प
बरेली कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस पर DM अविनाश सिंह ने तिरंगा फहराकर शहीदों को नमन किया। बोले—जातिवाद, भाषावाद और क्षेत्रवाद भूलकर ‘नेशन फर्स्ट’ अपनाएं। देश सुई से सैटेलाइट तक पहुंच चुका है और 2047 तक विकसित भारत बनाने की जिम्मेदारी युवाओं की है। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान हुआ और देशभक्ति की गजल से माहौल जोशीला हो गया।