लालगंज: सहजी गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल, चिकित्सक ने दो घायलों को ट्रामा सेंटर किया रेफर
हलिया थाना क्षेत्र के सहजी गांव के पास शनिवार शाम करीब 5:00 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सेवा से चारों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में दो घायलों को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।