दुलारी देवांगन को मिला 'विष्णु भैया' का दुलार, स्व रोजगार से बनाई अपनी पहचान
भाई सिर्फ बहन की रक्षा ही नहीं करता, बल्कि उसके सपनों को उड़ान भी देना चाहता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ‘विष्णु भैया’ भी प्रदेश की बहनों के लिए यही सपना देख रहे हैं।
ग्राम लुकुपाली कोमाखान की श्रीमती दुलारी देवांगन को भी इसका लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि आजीविका मिशन से आसान प्रक्रिया के तहत उनको लोन मिला। जिससे उन्होंने चाट-गुपचुप का व्यवसाय शुरू किया। गर्मी के सीजन में बर्फ गोला, लस्सी भी बेचते हैं। इसके अलावा विवाह समारोह या अन्य अवसरों पर भी चाट-गुपचुप, लस्सी, बर्फ गोला का ऑर्डर उन्हें मिलता है।
#vishnubhaiya #sushasankisarkar #SushasanSarkar #chhattisgarh #mahasamund