उज्जैन: सवा ग्यारह लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण का विधिवत समापन, संतों के सान्निध्य में हुई पूर्णाहुति 🛕🙏
उज्जैन के मक्सी रोड पवासा और शिप्रा तट स्थित हजारी हनुमान मंदिर में 12 अगस्त से चल रहे 'सवा ग्यारह लाख चिंतामणि पार्थिव शिवलिंग निर्माण' और रुद्राभिषेक अनुष्ठान का बुधवार को विधिवत समापन हो गया। विश्व शांति, सुख-समृद्धि, अच्छी बारिश और आगामी 2027 नासिक कुंभ व 2028 उज्जैन सिंहस्थ के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना के साथ यह भव्य आयोजन गाद्याचार्य मंगलपीठाधीश्वर माधवाचार्य के सान्निध्य में किया गया। पूर्णाहुति के विशेष अवसर पर अखाड़ा परिषद के महामंत्री राजेंद्रदास महाराज सहित देशभर से आए अखाड़ों के कई संत-महंतों और महामंडलेश्वरों ने शिरकत की। कार्यक्रम के अंत में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ लिया।
#UjjainNews #ParthivShivling #UjjainTemples #Simhastha2028 #siti24ujjain