बथनाहा: बथनाहा में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आमसभा आयोजित
बथनाहा प्रखंड की पंचायत पंडौल उर्फ पंथपाकर स्थित पंचायत सरकार भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा की अध्यक्षता मुखिया माला देवी ने की। इस दौरान योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं पात्र लाभुकों को लेकर चर्चा की गई।